ओबामा ने लोगों से मांगी सलाह, "अब क्या करूं "

Saturday, Jan 21, 2017 - 03:47 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति की जिम्मेदारी से मुक्त हुए बराक ओबामा ने लोगों से सलाह मांगी है कि उन्हें अब क्या करना चाहिए। ओबामा ने सोशल मीडिया पर पत्नी मिशेल के साथ एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने इस वीडियो के ज़रिए लोगों से आइडिया मांगा है। ओबामा शिकागो में प्रेसिडेंशियल सेंटर बनाने जा रहे हैं। ओबामा ने लोगों से इसके लिए आइडिया भेजने का आग्रह किया है। पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह सैंटर लोगों के लिए काम करेगा।

हालांकि मिशेल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सोना है।ओबामा के प्रेसिडेंशियल सैंटर प्रोजेक्ट में कई चीज़ें होंगी। इसमें एक लाइब्रेरी होगी। इन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिटी, देश और दुनिया को समर्पित होगा। ओबामा ने लोगों से Obama.org पर आइडिया, उम्मीदें, विचार और प्रेरणा भेजने का आग्रह किया है।व्हाइट हाउस में अपनी आख़िरी प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओबामा व्हाइट हाउस में 8 साल रहने के बाद ओबामा ने शुक्रवार को निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को सत्ता सौंप दी।

डोनल्ड ट्रंप ने अमरीका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को वॉशिंगटन डीसी के यूएस कैपिटोल में शपथ ली। ओबामा दंपती ने लोगों को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा है।यह दंपती एक बार फिर से एक नागरिक के रूप में जीवन जीने की तैयारी कर रही है। ओबामा परिवार वॉशिंगटन के पास कैलोरमा में शिफ़्ट होने जा रहा है. ओबामा ने कहा यह मेरा नहीं आपका प्रेसिडेंशियल सेंटर होगा। ओबामा ने कहा कि एक सच्चा लोकतंत्र तभी होता जब यह प्रोजेक्ट किसी एक व्यक्ति का नहीं होगा।

Advertising