फ्रांस के सुपरमार्कीट्स में जंगली बन गए लोग (देखें वीडियो)

Saturday, Jan 27, 2018 - 04:05 PM (IST)

पैरिसः फ्रांस के सुपरमार्कीट्स में इन दिनों लोगों का आपस में भिड़ना आम हो गया है। सुपरमार्कीट्स में लूट जैसी स्थिति नजर आ रही है। भीड़, धक्का-मुक्की और हालात बेकाबू होने के कारण एक जगह तो पुलिस तक बुलानी पड़ गई। एेसा इसलिए हुआ क्योंकि यहां पर  न्युटेला पर  तकरीबन 70 फीसदी की छूट दी गई है, जिसके बाद यह 4.50 यूरो (करीब 355 रुपए) के बजाय 1.40 यूरो (लगभग 110 रुपए) का मिल रहा है।
 

स्थानीय मीडिया को एक उपभोक्ता ने इस बारे में बताया, “वे जंगलियों जैसे बर्ताव कर रहे हैं। एक महिला के तो बाल खींच लिए गए। एक अन्य बुजुर्ग महिला अपने सिर पर सामान का डिब्बा लेकर गई, जबकि एक शख्स हाथों में न्यूटेला भर कर ले गया।”   देश भर के स्टोर्स का यही हाल रहा। कुछ जगह तो नौबत दंगे जैसी नजर आई। शुक्रवार को सुपरमार्कीट्स में छूट वाले न्युटेला के डिब्बों की खोजबीन जारी रही।  

आपको बता दें कि न्युटेला खाने में मीठा होता है। चॉकलेट फ्लेवर वाला यह सामान ब्रेड, टोस्ट या अन्य चीजों पर लगा कर खाया जाता है। इटली की कंपनी फेर्रेरो ने इसे पहली बार 1940 में इसे बनाया था। कंपनी दुनिया भर में अपने हेजलनट प्रोडक्ट्स के लिए खासा मशहूर है। गुरुवार को इस बाबत कंपनी ने हिंसा के लिए माफी मांगी, लेकिन यह भी स्पष्ट किया था कि डिस्काउंट इंटरमार्चे सुपरमार्केट्स की ओर से दिया गया था।
 

 

Advertising