सीरियल किलर: हीरो बनने के चक्कर में ली 100 मरीजों की जान

Friday, Nov 10, 2017 - 12:28 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: जर्मनी के अभियोजकों ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक पुरुष नर्स को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है। नर्स नील्स होजेल पर आरोप है कि उसने हीरो बनने के चक्कर में 100 से अधिक मरीजों की हत्या कर दी। ओल्डेनबर्ग में अभियोजन पक्ष और पुलिस ने आज कहा कि उन्होंने नील्स होजेल के समय में मारे गये मरीजों की जांच पूरी कर ली है जिसमें यह बात सामने आई है कि वह मरीजों को जानबूझ कर ड्रग्स की अधिक मात्रा देता था। इससे या तो मरीजों को हार्ट अटैक आ जाता था या उनके शरीर के दूसरे अंग काम करना बंद कर देते थे।  

जानकारी के अनुसार 41 साल के नील्स होएगल को साल 2015 में दो हत्या, चार हत्या की कोशिश और गंभीर स्थिति में भर्ती मरीजों को नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराया गया था। इस दौरान वह ब्रीमेन के उत्तरी शहर में डेल्मेनहॉस्र्ट अस्पताल में कार्यरत था। इसके बाद जांच में जानकारी मिली कि होएगल ने 90 से ज्यादा मरीजों की हत्या की है। 

पूछताछ में होएगल ने स्वीकार किया था कि वह मरीजों को घातक दवाई देता था और उसके बाद वह उन्हें बचाने का प्रयास करता था यदि वह सफल हो जाता तो अपने सीनियर्स के बीच उसका नाम होता था। उसने बताया कि जब वह बोर हो जाता था तो उससे बाहर निकलने के लिए वह ऐसा करता था। मुख्य जांच अधिकारी ने कहा कि जर्मन रिपब्लिक के इतिहास में यह अजीब मामला है। होएगल अपने पैटर्न के बिना भी लोगों की हत्या करता था।

Advertising