अब खेती में  मदद करने वाला रोबोट विकसित, करेगा ये काम

Thursday, Sep 27, 2018 - 02:11 PM (IST)

यरुशलमः वैज्ञानिकों ने खेती में किसानों की मदद करने वाला रोबोट विकसित  किया है। दरअसल, यह रोबोट अपने कंप्यूटर विजन के जरिए उगी हुई फसलों का पता लगा सकता है और चंद सेकेंड में उन्हें तोड़कर एकत्र कर सकता है। फिलहाल इसे शिमला मिर्च की कटाई और उसे एकत्र करने के लिए विकसित किया गया है, लेकिन वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस आधार पर अन्य उत्पादों के लिए भी रोबोट विकसित किए जा सकते हैं।

स्वीपर नामक इस रोबोट को इसराईल के नेगेव में बेन गुरियन यूनिवर्सिटी (बीजीयू) के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है। इसे सिंगल स्टेम रो क्रॉपिंग सिस्टम पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।वैज्ञानिकों का कहना है कि  कृषि उद्योग में रोबोट का प्रयोग  क्रांतिकारी साबित हो सकता है। इससे किसानों को आर्थिक रूप से मदद मिल सकती है। यह खेतों में कटाई करने वालों से तीव्र गति सक कटाई कर सकता है, हालांकि अभी यह पूरी तरह से सटीक नहीं है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुरुआती चरण में इसकी सफलता दर 62 फीसदी पाई गई है। यह पके हुए फल को 24 सेकेंड में तोड़ सकता है।  कृषि उद्योग में रोबोट का प्रयोग आर्थिक रूप से क्रांतिकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही खाद्य अपशिष्ट में भी कमी लाई जा सकती है। बकौल पोलिना, जब स्वीपर को पूरी तरह से विकसित कर लिया जाएगा तब यह पूरी सटीकता के साथ दिन भर बिना रुके काम करने में सक्षम होगा। इस वजह से किसानों को मदद मिलेगी और श्रमिक लागत में भी कमी लाई जा सकेगी। 

Tanuja

Advertising