अब उत्सुल मुसलमानों पर चीन का कहर, हिजाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध

Tuesday, Sep 29, 2020 - 05:12 AM (IST)

पेइचिंग: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के निशाने पर शिनजियांग के उइगरों के बाद अब हेनान के उत्सुल मुसलमान आ गए हैं। धार्मिक कट्टरता को खत्म करने के नाम पर चीन सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में मुस्लिम पुरुषों के भी अरबी वेशभूषा पहनकर आने पर पाबंदी है। 

पुलिस को आदेश दिया गया है कि वह मुस्लिमों के धार्मिक रीति-रिवाज और अरबी पहनावों पर सख्त प्रतिबंध लगाए। उत्सुल मुसलमान चीन के अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं। इनकी आबादी लगभग 10,000 के आसपास है। 

Pardeep

Advertising