अमरीका-मैक्सिको की सीमा पर सौर ऊर्जा से संचालित दीवार के बारे में मजाक नहीं कर रहा था : ट्रंप

Friday, Jul 14, 2017 - 03:27 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सुरक्षा कारणों से अमरीका-मैक्सिको की सीमा पर ऊर्जा से संचालित बनाने की उनकी प्रस्तावित योजना के बारे में वह मजाक नहीं कर रहे थे।   


पेरिस से वाशिंगटन जाते समय एयरफोर्स वन में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, नहीं, मजाक नहीं कर रहा, नहीं। इस बात की संभावना है कि हम सौर पैनल ऊर्जा से संचालित दीवार बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रमुख कंपनियां इसकी संभावनाएं तलाश रही हैं। ट्रंप ने कहा कि इस बात की अधिक संभावना है कि सौर ऊर्जा से संचालित दीवार बनाई जाए और इसके लिए मैक्सिको की सीमा से बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता। 

Advertising