गले में कैमरा लगाकर जासूसी करने नार्वे तट पर पहुंची व्हेल

Wednesday, May 01, 2019 - 11:11 AM (IST)

ओसलोः नार्वे समुद्री तट पर एक व्हेल मछली के गले में कैमरा और छल्ला पहने होने से वहां के विशेषज्ञों ने रशियन नेवी पर जासूसी का आरोप लगाया है। उत्तरी समुद्री तट पर मछुआरे उस वक्त हैरान रह गए, जब गले में एक छल्ला पहने वेल्गा व्हेल यहां पहुंच गई।नार्वे के विशेषज्ञों ने इसकी जांच की तो एक नई कहानी निकलकर सामने आई।

विशेषज्ञों ने बताया कि व्हेल के गले में डला छल्ला कोई मामूली छल्ला नहीं है। इस छल्ले में कैमरा व जासूसी उपकरण लगे हुए हैं। नार्वे के मैरीन बायोलॉजिस्ट जार्गन रीब्लिग के अनुसार इस व्हेल को रशियन नेवी द्वारा ट्रेंड किया गया है। वे इस तरह के मिलेट्री ऑपरेशंस के लिए समुद्री जीवों को ट्रेंड करने में माहिर माने जाते हैं। छल्ले पर सेंट पीट्सबर्ग भी खुदा हुआ है। वे

 

Tanuja

Advertising