35 साल तक नॉर्वे पर किया राजः अब अंतिम सफर पर निकले महाराजा हेराल्ड पंचम, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई (Video)
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 06:08 PM (IST)
Oslo: नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम के ताबूत को अंतिम संस्कार के लिए बुधवार को शाही महल से ओस्लो कैथेड्रल ले जाया गया। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर हजारों लोग एकत्र हुए। शाही महल से ओस्लो कैथेड्रल तक महाराजा हेराल्ड पंचम की शव यात्रा शुरू होने से पहले उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। हेराल्ड पंचम के पुत्र और देश के नए महाराजा हाकोन अष्टम तथा शाही परिवार के अन्य सदस्य उनके ताबूत के पीछे पैदल चल रहे थ।
The coffin with King Harald left the Royal Palace of Oslo.
— ChristinZ (@ChristinsQueens) September 9, 2026
🎥 NRK pic.twitter.com/jRES81io2h
ताबूत लाल शाही ध्वज में लिपटा हुआ था। महाराजा हेराल्ड पंचम का 28 अगस्त को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह यूरोप के किसी देश के सबसे उम्रदराज महाराजा थे, जिन्होंने 35 साल तक नॉर्वे पर शासन किया। उनके अंतिम संस्कार में यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों से आए राजपरिवारों के सदस्यों तथा नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
🇳🇴 World leaders and European monarchs gathered in Oslo for the state funeral of King Harald V pic.twitter.com/m449EARYwo
— Visegrád 24 (@visegrad24) September 9, 2026
सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
महाराजा की अंतिम यात्रा देखने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ओस्लो की सड़कों पर हजारों लोग जमा हुए। लंबे समय तक देश के सिंहासन पर रहने वाले हेराल्ड पंचम की लोकप्रियता का अंदाजा इस भीड़ से लगाया जा सकता है। लोग सड़क किनारे खड़े होकर अंतिम यात्रा को देखते रहे और महाराजा को अंतिम विदाई दी। हेराल्ड पंचम की अंतिम यात्रा के साथ नॉर्वे के आधुनिक इतिहास के एक लंबे राजकीय अध्याय का भी अंत हुआ है।करीब साढ़े तीन दशक तक देश का नेतृत्व करने के बाद अब नॉर्वे की राजगद्दी उनके पुत्र हाकोन अष्टम के पास है। शाही परिवार और देश की जनता के लिए यह सत्ता परिवर्तन एक भावुक दौर के बीच हुआ है।
