उत्तरी कैलिफोर्निया में आग का खतरा, 50 हजार लोगों को घर छोड़ सुरक्षित जगहों पर जाने के आदेश

Sunday, Oct 27, 2019 - 02:49 PM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में प्रशासन ने जंगलों में लगी भीषण आग के कारण 50 हजार लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है। हॉलीवुड रिपोर्टर पोर्टल ने शनिवार को सोनोमा के क्षेत्रीय शेरिफ के दफ्तर से हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हील्सबर्ग तथा विंडसर समुदाय के लोगों को तेज हवाओं के कारण आग के बढ़ने की आशंका को देखते हुए शीर्ष ही अपने घरों को छोड़ सुरक्षित जगहों पर जाने का आदेश दिया गया है। पिछले 25 वर्षों में इस क्षेत्र से विस्थापित होने वाले लोगों की यह सबसे बड़ी संख्या है। आग के कारण कैलिफोर्निया में लाखों लोग अभी भी बिजली के बिना अंधेर में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कैलिफोर्निया के गवर्नर गविन नेवसोम ने शुक्रवार को जंगलों से सटे लॉस एंजिल्स तथा सोनोमा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा की थी। लॉस एंजिल्स अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक लोगों के घर हैं, जबकि सोनोमा में पांच लाख लोग रहते हैं।

Pardeep

Advertising