किम की हत्या के संबंध में उत्तर कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

Saturday, Feb 18, 2017 - 11:27 AM (IST)

कुआलालम्पुर:मलेशिया की पुलिस ने आज कहा कि उसने उत्तर कोरियाई नेता के सौतेले भाई की हत्या के संबंध में उत्तर कोरिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।  


पुलिस के एक बयान के अनुसार जब इस व्यक्ति को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास विदेशी कर्मियों को जारी किए जाने वाले मलेशिया के दस्तावेज थे,जिनमें उसकी पहचान उत्तर कोरियाई नागरिक 46 वर्षीय री जोंग चोल के रूप में हुई है।इस मामले के संबंध में गिरफ्तार होने वाला वह उत्तर कोरिया का पहला नागरिक है। इससे पहले जांचकर्ताओं ने इंडोनेशिया की 25 वर्षीय महिला सिती आइशा और उसके मलेशियाई प्रेमी और वियतनाम का पासपोर्ट रखने वाली 28 वर्षीय डोआन थी हुआेेंग को गिरफ्तार किया था।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने सोमवार को कुआलालम्पुर हवाईअड्डे पर हुई किम जोंग नाम की हत्या पर चुप्पी साध रखी है।सोल ने आरोप लगाया कि प्योंगयांग के लिए काम करने वाली महिला एजेंटों ने जहर देकर किम जोंग नाम की हत्या की।

Advertising