उत्तर कोरिया को बंद करने होंगे 40 परमाणु केंद्र: रिपोर्ट

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 10:40 PM (IST)

टोक्योः उत्तर कोरिया को परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रयासों के तहत अपने 104 परमाणु सुविधा केन्द्रों में से 40 केन्द्रों को बंद करना होगा। केबीएस मीडिया रिपोर्ट ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के 15 अनुसंधान केन्द्रों, आठ यूरेनियम खदानों और दो यूरेनियम संवर्धन संयंत्रों समेत कुल 40 परमाणु सुविधा केन्द्रों की पहचान की है, जिन्हें परमाणु निरस्त्रीकरण प्रक्रिया के लिए बंद किया जाना आवश्यक है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के बीच गत वर्ष कई बैठकें हुईं जिसके परिणामस्वरूप कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति में सुधार आया है। किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई दो मुलाकातों से भी कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को प्रोत्साहन मिला है। उत्तर कोरिया ने टोंगचांग में उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र और योंगब्योन परमाणु संयंत्र को बंद करने का आश्वासन दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News