उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण रूस के लिए ‘कोई खतरा’ नहीं: रक्षा मंत्रालय

Sunday, May 14, 2017 - 05:51 PM (IST)

मॉस्को: रूस ने आज कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा आज किए गए बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण से मॉस्को को कोई खतरा नहीं हुआ जो उसकी सीमा से करीब 500 किलोमीटर दूर गिरी।  


रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा,‘‘मिसाइल परीक्षण से रूसी महासंघ को कोई खतरा नहीं पहुंचा है।’’उत्तर कोरिया ने आज भारतीय समयानुसार सुबह करीब 5:30 बजे बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण किया। व्हाइट हाऊस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़े प्रतिबंधों का आह्वान किया और कहा कि ‘इसका रूसी सरजमीं के इतने नजदीक असर हुआ है कि राष्ट्रपति इस बारे में सोच नहीं सकते कि रूस इससे खुश है।’ 
 

Advertising