उ.कोरिया ने जापान के समुद्र में दागी अज्ञात मिसाइल

Tuesday, Sep 10, 2019 - 10:03 AM (IST)

 

 इंटरनेशनल डेस्कः  उत्तर कोरिया ने मंगलवार को जापान के समुद्री इलाके में दो अज्ञात मिसाइलें दागी। दक्षिण कोरिया की मिडिया ने दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ स्टाफ के हवाले से यह जानकारी दी। .योनहाप मीडिया के हवाले से दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ स्टाफ ने बयान जारी कर कहा, ' अन्य कोई मिसाइल के लांच के मद्देनज़र सेना सभी तरह की गतिविधियों पर नज़र रख रही है।'

 

उन्होंने कहा कि मंगलवार तड़के उत्तर कोरिया के तटीय क्षेत्र से जापान के समुद्री इलाके में दो अज्ञात मिसाइल दागी गयी। मिसाइल के प्रकार या उसकी दूरी को लेकर हालांकि कोई जानकारी नहीं दी गयी। उल्लेखनीय है उत्तर कोरिया ने एक दिन पहले ही अमेरिका के साथ परमाणु निरस्तीकरण की बातचीत को पुन: शुरू करने की घोषणा की थी, जिसके बाद आज यह मिसाइल दागी गयी है।

Tanuja

Advertising