उत्तर कोरिया ने जापानी पर्यटक को किया निष्कासित

Monday, Aug 27, 2018 - 11:34 AM (IST)

टोक्योः उत्तर कोरिया ने हिरासत में लिए  एक जापानी पर्यटक को देश से निष्कासित कर दिया है। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी  ने रविवार को बताया  कि तोमोयुकी सुगीमोतो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हालांकि, एजेंसी ने यह नहीं बताया कि उसने क्या अपराध किया है। जापान की क्योदो न्यूज एजेंसी ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि ये व्यक्ति एक वीडियोग्राफर है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार अधिकारियों ने मानवता के सिद्धांत पर नरमी बरतते हुए उसे छोड़ने और देश से निष्कासित करने का फैसला किया है। सुगीमोतो को एक पर्यटक बताया जा रहा है, जो उत्तर कोरिया घूमने गया था। गौरतलब है कि जापान सरकार ने दो सप्ताह पहले पुष्टि की थी कि वह उन रिपोर्टों की जांच कर रही है कि उसके एक नागरिक को हिरासत में लिया गया है। 

Tanuja

Advertising