उत्तर कोरिया ने अमरीका पर फैंका परमाणु बम ! वीडियो से दुनिया में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2017 - 01:16 PM (IST)

प्योंगयांग/वॉशिंगटन: उत्तर कोरिया और अमरीका में जारी तनातनी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है। परमाणु युद्ध यानी तृतीय विश्व युद्ध शुरु होने की आशंका को लेकर लोगों में दहशत फैल गई। इस वीडियो में उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका के शहर पर परमाणु बम गिराया जाना दिखाया गया है. परमाणु बम गिरने के बाद देखते ही देखते अमरीकी शहर आग में तब्दील हो जाता है।

कई लोग इस वीडियो को हकीकत मान रहे हैं, लेकिन अमरीका ने इसे उत्तर कोरिया का प्रोपेगेंडा करार दिया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को किम जोंग उन की ओर से जारी किया गया है। इस वीडियो में सबसे पहले एक कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का स्वागत किया जाता है और फिर एक वीडियो चलाया जाता है।

इसमें उत्तर कोरिया की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से अमरीका के शहर में परमाणु बम गिराना दिखाया जाता है।  यह बम अमरीकी शहर आग के गोले में तब्दील कर देता है। इसमें अमेरिकी झंडा भी जलता नजर आ रहा है. इसके बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम और सेना के अधिकारी ताली बजाकर खुशी का इजहार करते हैं। इसके अलावा उत्तर कोरियाई सैन्य बैंड बजाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News