अब साथ- साथ ​चलेगा उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया का समय, किम ने उठाया यह कदम

Monday, Apr 30, 2018 - 12:06 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: पिछले हफ्ते हुए ऐतिहासिक कोरियाई शिखर वार्ता के बाद उत्तर कोरिया ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए दक्षिण कोरिया के टाइम जोन के साथ जुडऩे के लिए आगामी शनिवार से अपने घड़ी को 30 मिनट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। 

वर्ष 2015 से दोनों देशों का टाइम जोन अलग हो गया था। उस वक्त उत्तर कोरिया ने अपने मानक समय को दक्षिण कोरिया से 30 मिनट पीछे कर दिया था। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में हुई बैठक में उत्तर कोरिया ने पुराने टाइम जोन में लौटने के बारे में फैसला लिया। केसीएनए ने आज बताया कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन के साथ ऐतिहासिक वार्ता के दौरान अपने पुराने टाइम जोन में फिर से लौटने का वादा किया था।
 
खबरों के अनुसार 27 अप्रैल को किम जब दक्षिण कोरिया आए तो सीमा पर दोनों देशों की दीवार पर टंगी घड़ियों पर अलग वक्त देखकर उन्हें काफी दुख हुआ। उसी समय दोनों देशों के उन्होंने टाइम जोन को एक करने का फैसला किया। दोनों देशों को एक करने के लिए इस कदम को पहली व्यवहारिक कोशिश कहा जा सकता है। उत्तर कोरिया की संसद ने भी दक्षिण कोरियाई टाइम जोन को अपनाने पर सोमवार को मुहर लगा दी है। 5 मई से दोनों देशों की घड़ियों का एक वक्त हो जाएगा।
 

vasudha

Advertising