सऊदी में 14 लोगों की मौत की सजा रोकने की मांग

Saturday, Aug 12, 2017 - 06:27 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित 10 लोगों ने सऊदी अरब के शाह और युवराज से अपील की है कि वे रहम दिखाते हुए 14 युवाओं की फांसी की सजा को रोक दें जिन्हें वर्ष 2012 में प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर मृत्युदंड दिया गया है।  


शुक्रवार को जारी पत्र में इन लोगों ने कहा कि उनकी फांसी को रोकना नाइंसाफी को दुरूस्त करना होगा। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लोगों ने कहा कि सामूहिक तौर पर चलाए गए मुकदमे में उन्हें दोषी ठहराकर सजा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को यातनाएं देकर उनसे जबरन जुर्म स्वीकार कराया गया है। उन 14 लोगों को प्रदर्शन करने और सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा करने के जुर्म में मौत की सजा दी गई है। वे सभी अल्पसंख्यक शिया समुदाय के हैं।

Advertising