दुनिया के 60 शहरों में लोगों ने किया बिना पैंट के सफर ( देखें तस्वीरें)

Monday, Jan 08, 2018 - 01:44 PM (IST)

सिडनीः17 साल पहले न्यूयॉर्क में शूरू हुए 'नो पैंट्स डे' का सालाना आयोजन अब दुनिया के 60 शहरों में होने लगा है, जिसमें लड़के और लड़कियां बिना पैंट्स के मेट्रो में सफर करते हैं। इवेंट में शामिल होने वाले लोग कोट, हैट, स्‍कार्व और ग्‍लव्‍स समेत सबकुछ पहनते हैं सिवाए पैंट्स के। इस साल भी हजारों युवाओं ने इस आयोजन बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 इस दिन शहरों के युवा बिना शर्म के पैंट्स उतार के चलते  हैं। इनमें बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल होती हैं। लंदन में 400 से अधिक लोगों ने रविवार को हिस्सा लिया, जबकि शहर का तापमान 3 डिग्री पर पहुंच गया था। इस इवेंट की शुरुआत बस लोगों को हंसाने के लिए की गई थी। इसका आयोजन इंप्रोव एवरीह्वेयर नाम के प्रैंक कलेक्टिव करता है।

उनका कहना है कि अजनबी यात्री किसी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते हैं, सर्दियों के मध्य में वह भी बिना पैंट के। इवेंट में भाग लेने वाले लोग ऐसे बर्ताव करते हैं जैसे वे एक-दूसरे से अंजान हों। हालांकि, कई कपल इस दौरान  प्यार जताते भी नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 देशों के 60 शहरों में कई हजार लोग नो पैंट्स डे में शामिल हुए। प्राग, लंदन, बर्लिन, आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन, म्यूनिख सहित तमाम शहरों में लोग नो पैंड्स डे में शरीक होते देखे गए।ऑफिस जाने वाले लोगों ने भी इस इवेंट में बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया।

Advertising