अफगानिस्तान में हवाई हमले में नौ लोगों की मौत

Monday, Jul 22, 2019 - 07:52 PM (IST)

पुल-ए-आलम : अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत लोगार में हवाई हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। सूत्रों के सोमवार को यह जानकारी दी। एक स्थानीय नेता सलीम नहिमजोई ने बताया कि रविवार की रात हुए हवाई हमले में बराकी बराक जिले के खाकी दख्ता इलाके में स्थित एक घर ध्वस्त हो गया। मृतकों में चार बच्चे और घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय निवासियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता शाहपूर अहमदजई ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उच्चाधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं तथा जांच के बाद विस्तृत विवरण मीडिया से साझा किए जाएंगे। फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस कारर्वाई को अफगान वायुसेना ने अंजाम दिया है अथवा उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) नीत गठबंधन बल ने ये हमला किया। 

shukdev

Advertising