श्रीलंका में बिना वीजा के रहने के आरोप में नौ भारतीय गिरफ्तार

Friday, Feb 08, 2019 - 04:08 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका के उवा प्रांत में नौ भारतीयों को कथित रूप से बिना वीजा के देश में रहने के लिए गिरफ्तार किया गया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डेली न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को इस द्वीपीय देश में उनके अवैध रूप से रहने के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। ज्यादातर आरोपियों की उम्र 20 के आसपास है।
रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि संदिग्धों को आज नुवारा एलिया मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। कोलंबो गजट की खबर के अनुसार एक अन्य घटना में एक भारतीय नागरिक को राष्ट्रीय राजधानी के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक किलोग्राम कोकीन बरामद की गई जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 करोड़ रुपए बताई गई है।

  

shukdev

Advertising