नाइटक्लब गोलीबारी मामले में पुलिस को संदिग्धों की तलाश

Monday, Mar 27, 2017 - 04:00 PM (IST)

सिनसिनाटी: अमरीका के सिनसिनाटी पुलिस नाइटक्लब गोलीबारी मामले में संदिग्धों की तलाश कर रही है। यहां एक नाइटक्लब में कल हुई गोलीबारी में   27 वर्षीय आे’ब्रायन स्पाइक्स की मौत हो गई थी और 15 घायल हो गए थे। गोलीबारी के दौरान नाइटक्लब में मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और उन्होंने उस दृश्य को अव्यवस्थित और भयानक बताया।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले नाइटक्लब में रविवार की सुबह कुछ लोगों के बीच हुए विवाद के बाद गोलीबारी शुरू हुई थी।  शहर में आेहियो नदी के पास स्थित नाइटक्लब में घटना के समय करीब 200 लोग मौजूद थे। 

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। सोमवार की सुबह कम से कम पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता ने बताया कि 2 लोगों की हालत गंभीर है और 3 लोगों की स्थिर है।   नाइटक्लब में हुई गोलीबारी मामले में अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है।  
 

Advertising