नाइजीरियाः लागोस में पेट्रोल टैंकर में धमाके से 53 वाहनों को लगी अाग, 9 लोगों की मौत

Friday, Jun 29, 2018 - 05:14 AM (IST)

लागोसः नाइजीरिया की व्यापारिक राजधानी लागोस में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां हाईवे पर जा रहे एक पेट्रोल टैंकर में आग लगने के कारण जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में 9 लोगों के मारे जाने और करीब 53 लोगों के झुलस जाने की ख़बर है। साथ ही धमाके की चपेट में आए 53 वाहन जलकर राख हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया है, जिससे किसी अौर तरह का नुक्सान न हो सके। धमाके के कारण उठते धुओं के ग़ुब्बार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना जबरदस्त रहा होगा। धमाके के कारण स्थानिक लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

बता दें कि लागोस अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर है, जिसमें 21 मिलियन से अधिक लोगों की आबादी है। नाइजीरिया अफ्रीका के शीर्ष तेल उत्पादकों में से एक है।

Punjab Kesari

Advertising