नाइजीरिया: गोलीबारी में 14 लोगों की मौत

Wednesday, Jan 03, 2018 - 03:04 AM (IST)

वर्री(नाइजीरिया): नाइजीरिया के रिवर्स स्टेट में बंदूकधारियों की गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चर्च में आधी रात की प्रार्थना के बद वापस लौट रहे थे। 

नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रार्थना में भाग लेने वाले पीड़ितों में से एक के रिश्तेदार यूगोची ओलुगबो ने कहा कि हमलावरों ने सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी की यह घटना पोर्ट हरकोर्ट से करीब 90 किलोमीटर दूर ओमोकु में हुई। 

Advertising