हिंदी भाषा में डब कार्टून दिखाने पर पाक सरकार ने दी ये सजा !

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2016 - 11:47 AM (IST)

इस्लामाबादः हिंदी भाषा में कार्टून दिखाने पर पाकिस्तानी सरकार ने अपने एक चैनल का लाइसैंस निलम्बित कर दिया ।  पाकिस्तान इलैक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पी.ई.एम.आर.ए.) ने निकलोडियन चैनल के खिलाफ यह कदम उठाया है।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर निगरानी रखने वाले पी.ई.एम.आर.ए. ने  कहा है कि चैनल  पी.ई.एम.आर.ए निर्देशों का उल्लंघन कर रहा था इसलिए उसे ये कार्रवाई करनी पड़ी। पी.ई.एम.आर.ए.  ने कहा कि चैनलों का वितरण करने वाले सभी वितरण नैटवर्क को इस बारे में सूचित कर दिया गया है कि निकलोडियन चैनल को निलम्बित कर दिया गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

उल्लेखनीय है कि पी.ई.एम.आर.ए. ने स्थानीय टीवी और एफ.एम. रेडियो चैनलों पर भारतीय सामग्री के प्रसारण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। यह नियम केबल नैटवर्क पर लागू किया गया है, जिसमें केबल ऑपरेटरों द्वारा संचालित होने वाले चैनल भी शामिल हैं। कुछ भारतीय चैनल और मनोरंजन जगत ने पाकिस्तानी कंटेट के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की थी और पी.ई.एम.आर.ए.  द्वारा उठाए गए इस कदम को जैसे को तैसा वाली कार्रवाई के रुप में देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News