अमरीका में पाक के खिलाफ अनोखा कैंपन

Monday, Feb 05, 2018 - 04:04 PM (IST)

वाशिंगटनः अमरीका में पाकिस्तान के खिलाफ अनोखा अभियान चलाया गया है। वाशिंगटन डीसी में मुक्त कराची कैंपन  का यह  दूसरा चरण है। अभियान की शुरूआत डॉ. मार्टीन लूथर किंग के जन्मदिन पर की गई थी। कैंपेन के तहत मुक्त कराची के बैनर के साथ 100 टैक्सी अमरीका की राजधानी की सड़कों पर घूमती नजर आएंगी।

यह टैक्सियां शहर के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे व्हाइट हाउस, कैपिटल हिल, राज्य विभाग और सांसदों के कार्यालय तक भी जाएंगी। यह लोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रह रहे लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। अमरीका के लीडिंग अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने इस कैंपेन के तहत 4 पेज का रैप भी छापा था। इसमें कैंपेन के उद्देश्य बताए गए थे। यह कैंपेन पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर अाकर्षित कर रहा है। कराची में मानवाधिकारों के दुरुपयोग पर अमरीकी सांसद भी अपनी आवाज उठा रहे हैं।
 

Advertising