अमेरिकी जनरल का खुलासा-चीन के साथ युद्ध के लिए तैयार नहीं अमेरिकी सेना

Wednesday, Feb 01, 2023 - 03:21 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण  संबंध बने हुए हैं। दोनों ही देशों में ताइवान, दक्षिण चीन सागर, तिब्बत, हागकांग व उइगरों जैसे कई मुद्दों पर विवाद चरम पर है। इस बीच अमेरिकी वायु सेना के एयर मोबिलिटी कमांड के प्रमुख जनरल माइक मिन्हान ने अधिकारियों को मेमो भेजकर चीन के साथ युद्ध की भविष्यवाणी की है। इसके बाद अमेरिकी जनरल जैक कीन ने चीन के साथ युद्ध की आशंकाओं के बीच ने बड़ी चेतावनी दी है।  सोमवार को कहा कि पूर्व मिलिट्री जनरल कीन ने कहा कि अमेरिकी सेना चीन के साथ युद्ध के लिए तैयार नहीं है। अमेरिकी कांग्रेस के वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसद माइकल मैककॉल ने भी जनरल माइक मिन्हान के बयान का समर्थन करते हुए कहा था कि ताइवान के मुद्दे पर चीन से संघर्ष की आशंका काफी ज्यादा है।

 

फॉक्स न्यूज पर इंटरव्यू के दौरान पूर्व अमेरिकी जनरल जैक कीन ने कहा कि अगर चीन के साथ कोई संघर्ष हुआ तो अमेरिका तैयार नहीं हो सकता है।  कीन ने कहा कि हमें ताइवान की मदद करनी है और हमें अपनी समस्या खुद सुलझानी है। वास्तव में हमें इसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हमें जोखिम को दूर करना होगा और हमेशा तैयार रहना होगा। ऐसे में ही हम युद्ध को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी वायु सेना के जनरल माइक मिन्हान के चीन के साथ युद्ध के जोखिम की भविष्यवाणी से असहमत हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है और हमें ध्यान देना चाहिए कि हम उतने तैयार नहीं हैं, जितना हमें होना चाहिए। हमारे पास इस क्षेत्र में एक प्रभावी सैन्य प्रतिरोध नहीं है। चीन के पास अमेरिका से अधिक जहाज, अधिक विमान और अधिक मिसाइलें हैं।

 

जनरल कीन ने ताइवान के भविष्य पर चेतावनी देते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध से तुलना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ताइवान की सैन्य जरूरतों को जल्द पूरा करना चाहिए। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनियों के पास मित्र देशों के कई हथियारों की डील लटकी पड़ी है। उन्होंने कहा कि में उस सिस्टम को सुधारना होगा, जिससे मदद को जल्द से जल्द भेजा जा सके। ताइवान ने 2019 में अमेरिका के साथ एम1ए2 टैंक की डील की थी। लेकिन, अब अमेरिका ने पहले यूक्रेन और फिर पोलैंड को टैंक भेजने का निर्णय लिया है।

Tanuja

Advertising