न्यूजीलैंड का नोट दुनिया में सबसे ज्यादा ब्यूटीफल, कीमत पांच डालर

Wednesday, Apr 27, 2016 - 04:43 PM (IST)

नई दिल्ली : जैसे इंसानों में सुंदरता को लेकर प्रतियोगिता होती है वैसे ही करंसी की सुरंदरता के भी दुनिया में मुकाबले होते हैं। ऐसा ही एक मुकाबला इंटरनेशनल बैंक नोट सोसायटी की तरफ से 26 अप्रैल को करवाया गया। प्रतियोगिता में पांच डॉलर का एक नोट दुनिया का सबसे खूबसूरत नोट घोषित किया गया। ये ओरेंज कलर का नोट न्यूजीलैंड का है।
 
मुकाबले में भारतीय नोट भी शामिल थे लेकिन वे टॉप 30 में जगह नहीं बना पाए। न्यूजीलैंड के पांच पांच डॉलर के नोट को स्वीडन, स्कॉटलैंड और रूस ने कड़ी टक्कर दी। दुनियाभर से 30 देशों की करंसी को प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। कनाडा की राजधानी ओटावा में छपे और डिजाइन किए गए इस नोट को अक्तूबर 2015 में जारी किया गया। नोट की मुख्य साइड पर पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी की फोटो व पिछली साइड पर पेंगुइन की फोटो है। 
Advertising