न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में भूकंप तेज झटके

Thursday, Oct 10, 2019 - 10:07 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः 'रिंग ऑफ फायर' देशों के क्षेत्र में शामिल न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में भूकंप तेज झटके महसूस किए गए । भूकंप का केंद्र  नॉर्थ आइलैंड के पूर्व में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप क की तीव्रता 5.5  मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार यह भूकंप  स्थानीय समय लगभग शाम को 8:22  पर आया। इसकी गहराई 10 किमी दर्ज की गई। हालांकि इस झटके के कारण किसी के हताहत होने, घायल होने या संपत्ति को नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है। अभी तक, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।


रिंग ऑफ फायर वो क्षेत्र है जहां प्रशांत महासागर और दक्षिणी अमेरिका प्लेट टकराती हैं। इससे इन क्षेत्रों में लगातार भूकंप आता रहता है। यह क्षेत्र करीब 40,000 किलोमीटर का है। इससे सबसे ज्यादा क्षति इंडोनेशिया को होती है। इस क्षेत्र में न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया के अलावा  फिलीपीन्स, जापान, चिली, अलास्का और मैक्सिको आते हैं। बता दें कि, पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार था कि न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 

इससे पहले 1 और 7 अक्टूबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।   इससे पहले 1 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के तटीय इलाके में भूकंप के जौरदार झटके महसूस किए गए थे। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी। इसका केंद्र न्यूजीलैंड के पूर्वोत्तर शहर गिसबोर्ने से 64 किलोमीटर दक्षिण था। इस दौरान भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। 

Tanuja

Advertising