न्यूजीलैंड में रही दीवाली की धूम. पुलिस ने सलमान के गानों पर मचाई धमाल

Tuesday, Nov 01, 2016 - 06:58 AM (IST)

 
न्यूजीलैंडः न्यूजीलैंड के साउथ में स्थित क्रिसचर्च शहर में रविवार को  दीवाली सैलिब्रेशन का आयोजन किया गया। फैस्टीवल में करीब 15 हजार से अधिक इंडियंस शामिल हुए, जिसमें गुजरातियों की संख्या ज्यादा थी। इनके अलावा न्यूजीलैंड के भी सैकड़ों लोग शामिल हुए और  दीवाली का जोरदार जश्न मनाया।

दीवाली सैलिब्रेशन का आयोजन ‘इंडियन सोशल एंड कल्चर क्लब’ द्वारा किया गया था। देर शाम को जब बॉलीवुड के सॉन्ग बजने शुरू हुए, तो वहां मौजूद सभी लोग झूम उठे।इस दौरान लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान न्यूजीलैंड की पुलिस ने खींचा। इन्होंने सलमान खान के पांडेजी और ‘बेबी को बेस पसंद है’ सॉन्ग पर डांसकर धमाल मचा दिया।

 इस समय न्यूजीलैंड पुलिस का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सैलिब्रेशन के दौरान मेहमानों के लिए इंडियन फूड्स के अलावा गुजराती व्यंजन भी रखे गए थे। इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले 4 महीनों से की जा रही थी, जिसे लोगों का जबर्दस्त सपोर्ट भी मिला।

Advertising