Modern Love: एक छत, एक पति और दो पार्टनर! सौतन बन गई सहेली, पति की Girlfriend को घर ले आई पत्नी, फिर तीनों...

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 05:06 PM (IST)

New York Polyamorous Family Story : आमतौर पर माना जाता है कि एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकतीं लेकिन न्यूयॉर्क के 46 वर्षीय डॉन एडमंडसन ने इस पुरानी कहावत को पूरी तरह बदल दिया है। डॉन अपनी पत्नी सागा और अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्स के साथ न केवल एक ही घर में रहते हैं बल्कि तीनों मिलकर एक खुशहाल परिवार चला रहे हैं। समाज के तानों और इंटरनेट की ट्रोलिंग के बावजूद यह 'ट्रायो' (Trio) अपनी जिंदगी को पारंपरिक रिश्तों से कहीं बेहतर मान रहा है।

कैसे शुरू हुआ यह अनोखा रिश्ता?

इस कहानी की शुरुआत तब हुई जब सागा और डॉन की शादीशुदा जिंदगी में एलेक्स की एंट्री हुई। डॉन और एलेक्स पिछले 8 सालों से रिलेशनशिप में थे। करीब 3 साल पहले सागा भी इस रिश्ते का हिस्सा बन गईं और तीनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि सागा और एलेक्स के बीच कोई रोमांटिक संबंध नहीं है लेकिन वे एक-दूसरे की 'Metamour' हैं (एक ही व्यक्ति के दो अलग-अलग पार्टनर)। वे घर में सहेलियों की तरह रहती हैं और एक-दूसरे का हाथ बंटाती हैं।

यह भी पढ़ें: मैं सुहागरात वाले कमरे में नहीं जाउंगी... दुल्हन के इस फैसले से भड़क उठी सास ने बीच कमरे में कर दी धुनाई, Video Viral

PunjabKesari

दो नहीं, तीन मां-बाप का प्यार

सागा का कहना है कि इस पॉली (Polyamory) रिश्ते ने उनकी जिंदगी का तनाव कम कर दिया है।

  1. जिम्मेदारी का बंटवारा: पहले सागा अकेले बच्चों को संभालते हुए काफी थक जाती थीं लेकिन अब डॉन और एलेक्स के साथ आने से घर के काम और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी तीन हिस्सों में बंट गई है।

  2. बच्चों की खुशी: सागा के दो बच्चे हैं जिनके असली पिता विदेश में रहते हैं। बच्चों को अब डॉन और एलेक्स के रूप में अतिरिक्त सुरक्षा और प्यार मिल रहा है। सागा के मुताबिक उनके बच्चे इस माहौल में खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें: रात के अंधेरे में चाची और भतीजे के बीच हुआ कुछ ऐसा कि बदल गया सब, अचानक सुबह खुली नींद तो...

जलन नहीं, सम्मान है आधार

अक्सर ऐसे रिश्तों में जलन (Jealousy) की बात कही जाती है लेकिन सागा इसे नकारती हैं। उनका कहना है कि पारंपरिक रिश्तों में लोग एक-दूसरे पर हक जमाने और कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं जिससे झगड़े होते हैं। उनके घर में सब कुछ स्पष्ट है और आपसी सम्मान पर टिका है। शुरू में परिवार वाले हैरान थे लेकिन उनकी खुशहाली देखकर अब सब सामान्य हो गया है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और जवाब

इस अनोखे परिवार को इंटरनेट पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। लोग उन्हें बेशर्म और बच्चों का भविष्य बिगाड़ने वाला कहते हैं। सागा ऐसे नकारात्मक कमेंट्स को तुरंत डिलीट कर देती हैं। उनका मानना है कि परिवार का मतलब सिर्फ एक मां और एक पिता नहीं होता बल्कि वह जगह होती है जहाँ प्यार और सुरक्षा मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News