जॉर्ज फ्लॉयड मौत- मुंह पर मास्क लगा सड़कों पर प्रदर्शन करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंट जेठानी

Sunday, Jun 07, 2020 - 12:23 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर न्यूयॉर्क सिटी में शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहे जहां हजारों लोग पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़कों और उद्यानों में उतर आए। इस प्रदर्शन में कई सेलेब्रिटीज ने भी हिस्सा लिया। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर हो रहे प्रदर्शन में प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंट जेठानी सोफी टर्नर ने भी हिस्सा लिया है। सोफी अपने पति जो जोनस के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुईं लेकिन किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी।

सोफी और जो दोनों ने ही अपने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। जो जोनस ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी तस्वीर शेयर की तब लोगों को इसके बारे में जानकारी मिली। सोफी और जो ने सड़कों पर प्रदर्शन बेहद ही शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार सोफी ने सफेद ट्राउजर्स के साथ ब्लैक जैकेट पहन रखी थी और अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था, वहीं जो बॉम्बर जैकेट में नजर आए। सोफी और जो के कई दोस्त भी मास्क पहनकर वरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सोफी और जो 'No justice, no peace' बोलते नजर आ रहे हैं।

जो ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि  Black Lives Matter, इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोज भी दिया है। सोपी और जो ने इस प्रदर्शन में इसलिए हिस्सा लिया क्योंकि उन्होंने यह जाहिर किया कि वे भी आम लोगों के साथ हैं। बता दें कि बीते दिनों सोफी टर्नर की प्रेग्नेंसी की खबरें आई हैं, हालांकि जोनस फैमिली ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। बीते दिनों जब सोफी अपने पति जो के साथ वॉक पर निकली थीं तो उनका बेबी बंप साफ नजर आया था। पति जो भी सोफी का हाथ पकड़े ध्यान से वॉक करते नजर आए थे,  दोनों ने मास्क पहना हुआ था जिसके बाद से मीडिया में सोफी के प्रेंग्नेट होने की खबरें हैं।

Seema Sharma

Advertising