इटली जाने वाले भारतीयों के लिए नई गाइडलाइन जारी,  RTPCR टेस्ट और कोरोना डोज़ पर जारी किए ये निर्देश

Friday, May 20, 2022 - 05:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: विदेश जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर है। अब 1 मई 2022 से इटली की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। बता दें कि अब 1 मई 2022 से इटली जाने वाले भारतीयों के लिए RTPCR की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य नहीं होगा लेकिन कोरोना की दोनों डोज़ की रिपोर्ट दिखाना जरूरी है। दरअसल, यह जानकारी इटली के स्वास्थ्य मंत्री, रॉबर्टो स्पेरंजा ने जारी की है।  हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय़ ने मास्क को लेकर नई दिशा निर्देश जरूर जारी किए हैं आईए जानते हैं कहां-कहां मास्क का प्रयोग करना जरूरी है- 

-विमान के अंदर FFp2 मास्क पहनना जरूरी है।  
-इंटरनेशनल, इंटरसिटी, इंटरसिटी नाइट और हाई स्पीड यात्री रेल परिवहन सेवाओं में भी मास्क अनिवार्य
-यात्री परिवहन सेवाओं के लिए उपयोग की जाने वाली बसों में , अविभाज्य प्रस्ताव के साथ, दो से अधिक क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्ग पर निरंतर या आवधिक तरीके से सड़क पर चलाई जाती हैं और मार्ग, कार्यक्रम, आवृत्ति और कीमतें पूर्व निर्धारित होती हैं
 - स्थानीय या क्षेत्रीय सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में मास्क का इस्तेमाल जरूरी
-स्कूल ट्रांसपोर्ट, और  निम्न माध्यमिक स्कूलों में बच्चों के लिए भी मास्क पहनना आवश्यक
-थिएटर, कॉन्सर्ट हॉल, फिल्म थिएटर, लाइव संगीत और मनोरंजन स्थलों और घर के अंदर होने वाले खेल आयोजनों और प्रतियोगिताओं में भी मास्क जरूरी।
 

Anu Malhotra

Advertising