गर्भपात कानून का समर्थन करेंगी यूरोपीय संसद की नई अध्यक्ष

Wednesday, Jan 19, 2022 - 11:06 PM (IST)

ब्रुसेल्सः यूरोपीय संघ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रॉबटर मेटसोला ने गर्भपात पर यूरोपीय संसद की 'सुस्पष्ट' राय का प्रतिनिधित्व करने का प्रण लिया है। एक हफ्ते पहले संघ के पूर्व अध्यक्ष डेविड सासोली के निधन के बाद मेटसोला मंगलवार को अपने 43वें जन्मदिन पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष चुनी गई थीं। 

माल्टा से विधायक मेटसोला दो दशकों में संघ का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं और अब तक मेटसोला सहित तीन महिलाएं यूरोपीय संघ की अध्यक्षता कर चुकी हैं। अपनी पहली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा मत भी वही है जो संघ का मत है। यूरोपीय संघ हमेशा से ही लैंगिक और प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य अधिकारों पर स्पष्ट रहा है। मैं संसद के फैसले पर दखलअंदाजी नहीं करूंगी, बल्कि उसका समर्थन करूंगी।' 

उन्होंने कहा, 'मैं वही करूंगी जो मैंने उपाध्यक्ष के रूप में किया था। जब मैंने पोलैंड में गर्भपात कानून पर पोलिश सीनेट को एक प्रस्ताव पेश किया था तब मैंने उसे संसद की राय के रूप में आगे रखा था।' 

मेटसोला यूरोपियन पीपल्स पार्टी का हिस्सा होने के नाते समलैंगिक अधिकारों का समर्थन करती रही हैं, जबकि गर्भपात कानून के खिलाफ मतदान करने के उनके ट्रैक रिकॉडर् ने हमेशा से ही उन्हें प्रगतिशील सदस्यों के निशाने पर ला खड़ा किया है। 2015 में उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा था कि वह माल्टा से संसद के दो अन्य सदस्यों की ही तरह स्पष्ट रूप से गर्भपात के खिलाफ हैं। उनके चुनाव की संघ के कुछ वामपंथियों ने आलोचना की है। फेडरेशन ऑफ यंग यूरोपियन ग्रीन्स ने एक ट्वीट में कहा है कि 'यह विकास नहीं है।‘‘ 

Pardeep

Advertising