मानव शरीर में मिला नया अंग, वैज्ञानिक दंग !

Monday, Jan 16, 2017 - 03:11 PM (IST)

आयरलैंडः आयरलैंड में वैज्ञानिकों ने हमारे शरीर में छिपे एक ऐसे अंग को खोज निकाला है, जिसका पता अभी तक किसी को नहीं था। इस अंग को मेसन्टेरी नाम दिया गया है। ये नया अंग हमारे पाचन तंत्र में स्थित है। खास बात यह है कि शरीर के इतने महत्वपूर्ण अंग  पास होने के बावजूद आज तक इस अंग के बारे किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

शोधकर्ताओं को उम्‍मीद है कि इस अंग के मिलने के बाद पुर्नवर्गीकरण से पेट और पाचन रोगों के उपचार और बेहतर से समझने में सहायता मिलेगी।इ ससे पहले तक इस अंग को इंटस्टाइन और एब्डोमन को जोड़ने वाला स्ट्रक्चर ही माना जा रहा था लेकिन इस रिसर्च के नतीजों में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि ये अलग अंग की तरह शरीर में कार्यरत है। 
 

Advertising