स्पेन में नए मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की, 64.7 फीसदी महिलाएं मंत्री

Thursday, Jun 07, 2018 - 06:00 PM (IST)

मैड्रिड : स्पेन में नए मंत्रिमंडल को गुरुवार को शपथ दिलाई गई , जिसमें देश और यूरोप के इतिहास में सर्वाधिक महिला मंत्री शामिल हैं। पेड्रो संचेज की अगुवाई वाली सोशलिस्ट पार्टी की नई सरकार में 11 महिला मंत्रियों को जगह दी गई है। इनके पास राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था , वित्त और रक्षा जैसे बड़े विभाग होंगे। स्पेन की नई सरकार में छह पुरुषों को मंत्री बनाया गया है।

आर्थिक सहायक और विकास संगठन के आंकड़ों के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में महिला मंत्रियों की तादाद 64.7 फीसदी है जबकि 2015 में फिनलैंड की सरकार में 62.5 प्रतिशत मंत्री महिलाएं थीं। संचेज ने पिछले महीने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 

Punjab Kesari

Advertising