काबुल हवाई अड्डे पर 24-36 घंटों के भीतर नए हमले की आशंका: बाइडेन

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 03:07 AM (IST)

मॉस्कोः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को कहा कि अगले 24-36 घंटों के भीतर काबुल स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक नया हमला होने की ‘अत्यधिक आशंका' है। बाइडेन ने सेना का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हमारे कमांडरों ने मुझे सूचित किया है कि अगले 24-36 घंटों में हमले की अत्यधिक आशंका है।'' 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें सुरक्षा बलों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया, और यह सुनिश्चित किया कि उनके पास जमीन पर हमारे पुरुषों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी अधिकार, संसाधन और योजनाएं हैं।'' 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News