नीदरलैंड की संसद ने बुर्का और निकाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध

Wednesday, Nov 30, 2016 - 07:53 AM (IST)

एम्सटरडैम: नीदरलैंड की संसद के निचले सदन में एक प्रस्ताव पेश किया गया जिसमें मुस्लिम महिलाओं के सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और निकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, इस कानून को लागू करने के लिए अभी सीनेट की मंजूरी आवश्यक है। इस कानून के मुताबिक उन सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनना प्रतिबंधित होगा जहां सुरक्षा की दृष्टि से पहचान बताना आवश्यक होता है।

इन सार्वजनिक स्थानों में सरकारी इमारतें, सार्वजनिक परिवहन, स्कूल और अस्पताल शामिल हैं। यदि यह कानून लागू हो जाता है तो नीदरलैंड मुस्लिम महिलाओं के पहनावे पर प्रतिबंध लगाने वाले यूरोपीय देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।

Advertising