पल भर की चूक से जा सकती थी महिला की जान(Watch Video)

Thursday, Aug 10, 2017 - 06:46 PM (IST)

लंदन: सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आईं है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल ये सीसीटीवी फुटेज लंदन के एक ब्रिज का है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जॉगिंग के दौरान एक शख्स अपने ही धुन में सड़क पर चला जा रहा है और उसे अपने आस-पास की कोई खबर नही। इतना ही नहीं इस शख्स ने सड़क पर जा रही एक महिला की जान उस समय जोखिम में डाल दी जब ये महिला उसके सामने आ गई और इस शख्स ने उसकी जान की परवाह किए बिना उसे अपने रास्ते से धकेलकर गिरा दिया।

इस दौरान महिला दूसरी लेन में जा गिरी जहां से एक बस निकल रही थी। बस चालक की समझदारी के चलते महिला की जान बच गई। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।इस शख्स ने महिला को उठाने की बजाय अपनी जॉगिंग जारी रखी और वहां से चला गया। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने महिला को उठाया । महिला की किस्मत अच्छी थी जो उसकी जान बच गई। महिला को बस हल्की चोटें ही आईं। 

Advertising