नेपाल की किशोरी ने बनाया नृत्य का नया वर्ल्ड रिकार्ड

Sunday, May 05, 2019 - 12:18 PM (IST)

 काठमांडूः  एक कहावत है जहां चाह वहां राह यानि कोई इंसान अगर किसी लक्ष्य को हासिल करने की ठान ले तो वह कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है नेपाल की लड़की ने जिसने अपने लक्ष्य को पूरा कर विश्व रिकार्ड अपने नाम कर लिया । नेपाल की इस 18 साल लड़की  बंदना ने लगातार 126 घंटे तक नृत्य करते का वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ दिया है। 

इतने लंबे समय तक डांस करने वाली वो दुनिया की पहली ऐसी इकलौती लड़की बन गई है।  इससे पहले ये रिकॉर्ड एक भारतीय लामंडलम हेमलता के नाम था।प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को अपने सरकारी आवास में आयोजित एक समारोह में बंदना नेपाल को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया।

पूर्वी नेपाल के धनकुटा जिले की रहने वाली बंदना ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को गिनीज रिकॉर्ड्स की तरफ से इस बार की आधिकारिक पुष्टि की गई।  बता दें  हेमलता ने 2011 में 123 घंटे और 15 मिनट तक लगातार नृत्य किया था और बंदना से पहले उन्हीं के नाम सबसे अधिक देर तक नृत्य करने का रिकॉर्ड था। 

Tanuja

Advertising