गांधी के शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलेगा नेपाल : रक्षा मंत्री

Wednesday, Oct 03, 2018 - 12:09 AM (IST)

काठमांडू: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नेपाल के रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने कहा कि आर्थिक समृद्धि और कल्याण के लिए उनका देश गांधी के शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलेगा। पोखरेल ने कहा कि गांधी ना सिर्फ भारत के राष्ट्रपिता हैं बल्कि दुनिया भर को शांति और अहिंसा की प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व हैं।

देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पोखरेल ने कहा कि अपने सिद्धांतों को जीवन में लागू करके गांधी ने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि नेपाल ने हाल ही में अपनी एक दशक लंबी शांति प्रक्रिया पूरी की है और अब वह गांधी के अहिंसा एवं शांति के सिद्धांतों पर चलते हुए आर्थिक प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा। 

shukdev

Advertising