नेपाल में दर्दनाक हादसा, 5 की मौत, 16 घायल, कई लापता
Friday, Aug 09, 2019 - 08:06 PM (IST)
काठमांडू: शुक्रवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में यात्रियों से भरी एक बस असंतुलित होकर त्रिसुला नदी में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, 16 लोग घायल हो गए और कई लोगों के लापता होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा काठमांडू से 50 किलोमीटर दूर पृथ्वी राजमार्ग पर हुआ। बस काठमांडू से मालंगावा जा रही थी।
#UPDATE Nepal: Five persons dead after a
— ANI (@ANI) August 9, 2019
passenger bus fell into Trishuli river in Dhading district, earlier today. Search and rescue operation still underway. https://t.co/FND9ONf4bU
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं सभी घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि लापता लोगों के बारे में अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। राहत कार्य में जुटे अधिकारियों ने क्रेन की मदद से बस को पानी से बाहर निकाला। धादिंग जिले के मुख्य अधिकारी भागीरथ पांडेय ने बताया कि, हम पुलिस के गोताखोरो की मदद से राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। हालांकि बचाव कर्मी और गोताखोर हादसे के पांच घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे। जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया था।