विश्व की सबसे ऊंची झील हो सकती है हाल ही में खोजी गई ‘काजिन सारा'' झील

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2019 - 01:56 PM (IST)

काठमांडूः नेपाल में कुछ महीने पहले खोजी गई ‘काजिन सारा' झील विश्व की सबसे ऊंची झील होने का रिकॉर्ड बना सकती है। हिमालय क्षेत्र में 4919 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तिलिचो झील अभी विश्व की सबसे ऊंची झील है। ‘हिमालयन टाइम्स' की खबर के अनुसार मनांग जिले में काजिन सारा झील को कुछ महीने पहले ही पर्वतारोहियों के एक दल ने खोजा था।

 

खबर में चामे ग्रामीण नगर पालिका अध्यक्ष लोकेंद्र घले के हवाले से कहा गया ‘‘ दल द्वारा लिए गए झील के माप के अनुसार यह 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। इसके 1500 मीटर लंबे और 600 मीटर चौड़े होने का अनुमान है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ इसके 5,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित होने की आधिकारिक पुष्टि होने पर यह विश्व की सबसे ऊंची झील बन जाएगी।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News