Nepal Landslide: नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड से 9 लोगों की मौत...ढह गए घर

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 05:29 PM (IST)

काठमांडू; पश्चिमी नेपाल में शनिवार को भूस्खलन की दो घटनाओं में 3 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुल्मी जिले के मलिका ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। नगर पालिका के अध्यक्ष देवी राम आर्यल ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह घातक भूस्खलन हुआ और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जिला पुलिस के प्रवक्ता इंद्र बहादुर राणा के अनुसार स्यांगजा जिले के फेदिखोला ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में मां और पुत्री की मौत हो गई।
PunjabKesari
जून के मध्य से लेकर अब तक पूरे नेपाल में कम से कम 35 लोगों की भूस्खलन, बाढ़ और बिजली गिरने से मौत हो चुकी है, जब से वार्षिक मानसूनी बारिश शुरू हुई है। दरअसल, नेपाल में जून से सितंबर तक मानसून रहता है और इस दौरान काफी बारिश होती है जिस वजह से लैंडस्लाइड, बाढ़ और बिजली गिरने के कई मामले सामने आते हैं। लोगों को इस वजह से काफी परेशानी होती है। नेपाल में इस समय कई जगहों पर मूसलाधार बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। 
PunjabKesari
इस वजह से अलग-अलग जगहों पर बाढ़ के साथ ही लैंडस्लाइड भी लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है। मौसम की इस मार से नेपाल में जान-माल का नुकसान हो रहा है। नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई लोगों ने अपने घर गंवा दिए हैं तो कई लोग लापता भी हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News