आज कोर्ट मे पेश होंगे नवाज शरीफ और मरियम, शुक्रवार रात हुए थे गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 10:12 AM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को शुक्रवार रात पाकिस्तान लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल ले जाया गया। देश के इस प्रभावशाली परिवार को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामलों में से एक में दोषी करार दिया गया है।
PunjabKesari
शरीफ और मरियम को अलग-अलग बख्तरबंद गाडियों में अदियाला जेल स्थानांतरित किया गया। जेल नियमावली के अनुसार उनकी जेल अस्पताल में चिकित्सकीय जांच की जा सकती है। उम्मीद है कि मरियम को सिहाला रेस्ट हाउस ले जाया जाएगा जिसे उप जेल घोषित किया गया है। शुरुआत में कहा गया था कि दोनों को एक हेलीकाप्टर में ले जाया जाएगा लेकिन अंधेरे के चलते ऐसा नहीं किया गया। इससे पूर्व शरीफ और मरियम को लेकर विमान भारतीय समयानुसार रात करीब सवा नौ बजे लाहौर के अल्लामा इकबाल हवाई अड्डे पर उतरा।
PunjabKesari
3 घंटे दरी से पहुंचा विमान
विमान तय समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंचा। दोनों ने ‘राष्ट्रीय जवादेही ब्यूरो’ के समक्ष बिना किसी विरोध के समर्पण कर दिया। बाद में शरीफ और मरियम को एक विशेष निजी विमान से इस्लामाबाद भेजा गया। विमान न्यू इस्लामाबाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे उतरा। यहां आने से पहले शरीफ और उनकी बेटी लंदन से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचे थे। शरीफ की पत्नी कुलसुम गले के कैंसर से पीड़ित हैं और वो लंदन के अस्पताल में हैं।
PunjabKesari
बाद में शरीफ ने हवाई अड्डा टर्मिनल जाने के लिए रेंजर्स के वाहन में बैठने से इनकार कर दिया। एफआईए  के अधिकारी उनके पासपोर्ट आव्रजन के लिए ले गए। मीडिया की खबरों के अनुसार शरीफ के विमान के हवाई अड्डा पहुंचने पर बड़ी संख्या में सुरक्षा अधिकारी विमान में दाखिल हो गए और उन्होंने अन्य यात्रियों से जाने के लिए कहा। दोनों के पासपोर्ट को एफआईए की टीम ने जब्त कर लिया।
PunjabKesari
लंदन से लौटे थे दोनों
दोनों को शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर से हज लाउंज में भेंट करने दिया गया। दोनों को गत छह जुलाई को लंदन में चार आलीशान फ्लैटों की मिल्कियत से जुड़े एवेनफील्ड संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था।  शरीफ (68)और उनकी बेटी मरियम (44) को एक जवाबदेही अदालत ने क्रमश: दस और सात साल की कैद की सजा सुनाई है। शरीफ का परिवार जवाबदेही अदालत में भ्रष्टाचार के दो और मामलों का सामना कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News