पाकिस्तान ने देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान शुरु

Monday, Feb 17, 2020 - 02:05 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सोमवार को देशभर के पांच साल तक के लगभग 3.96 करोड़ बच्चों के टीकाकरण के लिए देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। पाकिस्तान सरकार ने पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए लोगों से साथ देने की अपील की। स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने कहा कि सरकार हर बच्चे तक पोलियो टीकारण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, अफगानिस्तान और नाइजीरिया के साथ पाकिस्तान उन तीन देशों में शामिल है, जहां अब तक पोलियो खत्म नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि दो लाख 65 हजार से अधिक पोलियो उन्मूलन कार्यकर्ता घर-घर जाकर लगभग 3.96 करोड़ बच्चों को दवा पिलाएंगे। पाकिस्तान में पोलियो के पांच नए मामले सामने आने के कुछ दिनों बाद यह पहल की गई है।

 

 

Tanuja

Advertising