बार-बार जुड़वां बच्चे को जन्म दे रही थी महिला, गुस्से में पति ने किया ऐसा काम सुनकर कानों पर नहीं होगा यकीन

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 01:32 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: मां-बाप बनने की खुशी दुनिया में सबसे बड़ी खुशी होती है। अक्सर देखा होगा कि जब कपल को पता चलता है कि उनके घर जुड़वां बच्चे हुए हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता लेकिन युगांडा में रहने वाले एक कपल के बीच अलगाव की वजह ही जुड़वां बच्चे बन गए। महिला के पति ने अपनी पत्नी को उसकी 5वीं बार जुड़वां बच्चे पैदा होने के बाद छोड़ दिया। इस तरह 5 डिलीवरी में उसके कुल 10 बच्चे हो गए हैं।

युगांडा की रहने वाली नलोंगो ग्लोरिया ने हाल ही में अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद उसके पति स्सालोंगो ने उसे घर से निकाल दिया। महिला के पति ने कहा कि  ये नॉर्मल नहीं है कि उसकी पत्नी सिर्फ जुड़वां बच्चे पैदा करती है। नलोंगो ने बताया कि उसे अपने माता-पिता के बारे में कुछ भी नहीं पता है। उसे बचपन में ही काम करने के लिए बाहर बेच दिया गया था। उसे अपने बच्चों से कोई दिक्कत नहीं है, वह इनके पिता की तरह इन्हें नहीं छोड़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News