शख्स को समुद्र किनारे सैर करते हुए मिला रहस्यमयी जीव, Video को देख लोगों के उड़े होश

Thursday, Mar 31, 2022 - 12:30 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर एक जीव देखा गया। इस रहस्यमयी जीव को देखकर लोग हैरान रह गए। इस जीव को सबसे पहले एलेक्स टैन नाम के एक शख्स ने देखा था, जिन्होंने जीव का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल  से शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALEX TAN (@tanalex)


वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस जीव के चार पैर हैं। सिर से लगभग सारा मांस निकल चुका है और खोपड़ी दिख रही है। एक पूंछ है और पूरा शरीर फूला हुआ है। देखने में यह किसी रेंगने वाले जीव जैसा है। वहीं जीव के पूरे शरीर पर कोई बाल नहीं है।  वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे एक बेहद अजीबोगरीब चीज मिली। ये लगभग उन चीजों में से है, जिसे अब तक लोग एलियन कह चुके हैं। ये एक मरे हुए जीव का शव है, जो कुछ दिनों पहले मरा होगा, क्योंकि शव पूरी तरह से फूला हुआ है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि इस तरह का जीव उन्होंने पहली बार देखा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

 

Anil dev

Advertising