अजब- गजब: विवाहित महिलाओं को उनके पतियों से चुरा लेते हैं मर्द!

Thursday, Aug 18, 2022 - 02:38 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: शादी को दुनिया के हर समाज में बेहद अहम संस्कार माना जाता है। पुरुष और स्त्री के बीच परिवार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए इस बंधन को अलग-अलग देशों में अलग-अलग रूप दिए गए हैं। समय के साथ शादियों में भी बदलाव हुए हैं मगर कई आदिवासी जनजातियां आज भी पुराने वक्त की अपनी परंपराओं और मान्यताओं का पालन कर रही हैं। हालांकि ये परंपराएं आज के लोगों को अजीबोगरीब लग सकती हैं।

अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में रहने वाली बंजारों की आदिवासी जनजाति वोदाबी दुनियाभर में अपनी अजीबोगरीब परंपरा के लिए फेमस है। इस जनजाति में महिलाओं को काफी छूट दी गई है। यहां शादी और संबंधों के काफी अलग मायने हैं। इस जनजाति की सबसे खास प्रथा है दूसरे मर्दों की पत्नी चुराना। यहां एक खास त्यौहार मनाया जाता है जिसे याकी कहते हैं जो 10 दिनों तक चलता है। इस त्यौहार को ‘वाइफ स्टीलिंग फैस्टीवल भी कहा जाता है।

त्यौहार के दिन मर्द घंटों तैयार होते हैं और अजब-गजब वेशभूषा को अपनाते हैं। वे अपने चेहरे पर प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर के मेकअप करते हैं और होठों पर पेंट लगाते हैं जिससे उनके सफेद दांत और भी ज्यादा चमकें। पुरुषों द्वारा यह सजावट महिलाओं को आर्कषित करने के लिए की जाती है। इसके बाद वे महिलाओं के सामने अनोखा नृत्य करते हैं।
 

Anil dev

Advertising