ये हैं दुनिया के एेसे Couple, जो बिना शादी किए ही रहते हैं एक साथ

Sunday, Jul 10, 2016 - 02:42 PM (IST)

बारबैडियन्स : दूनियाभर में बारबैडियन्स में रहने वाले लोग अपनी संस्कृति और पारंपरिक परेड (कार्निवाल) के लिए मशहूर और सबसे पढ़े-लिखे लोगों में से एक हैं। बता दें कि साक्षरता दर 99.7 फीसदी है, जो दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा दर है। वैसे संस्कृति के लिहाज से इन पर ब्रिटिश लोगों का प्रभाव भी नजर आता है। ये मॉडर्न वेस्टर्न स्टाइल परिधान पहनना पसंद करते हैं।

जानकारी के मुताबिक बारबाडोस के अधिकांश घरों में रह रहे कपल कानूनी तौर पर शाादीशुदा नहीं हैं। ऐसे में पुरुष कुछ साल बाद महिला से रिश्ते तोड़ भी देते हैं। इसी कारण वजह है कि महिलाएं पति से ज्यादा बच्चों पर निर्भर होती हैं। हालांकि जब तक ये युवा नहीं होते दादी इनकी देखभाल करती हैं, ताकि इनकी मां कामकाज कर सकें।

ज्यादातर पुरुषों का खाली समय बार में बीतता है। यही कारण है कि यहां हर 150 वयस्कों पर एक बार मौजूद है। जिस कारण उनकी यही आदत से यहां रम की मांग भी बढ़ने लगी है। ये सालाना 57 मि. बारबाडोस डॉलर यानी 191.9 करोड़ रुपए के बराबर राशि चुकाकर यह ड्रिंक आयात कर भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां के लोग मांस (खासकर पॉर्क) के शौकीन हैं, लेकिन कोउ-कोउ को यहां राष्ट्रीय व्यंजन माना जाता है। वैसे मक्का के आटे और भिंडी से बनी इस डिश को भी ये कॉड के साथ खाना पसंद करते हैं, जो खारे पानी की एक मछली है।

Advertising