नासा चंद्रमा पर भेजेगा रोबोट, इन असंभव कार्यों को देगा अंजाम

Saturday, Oct 26, 2019 - 04:13 PM (IST)

 

वाशिंगटनः अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चंद्रमा मोबाइल रोबोट भेजने की योजना बना रही है।   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा जब कोई रोबोट चंद्रमा के के दक्षिणी ध्रुव पर वॉटर आइस का पता लगाने जाएगा। इस अछूते क्षेत्र में वॉटर आइस के प्रमाण के लिए बेहद नजदीकी तस्‍वीरें लेगा। नासा ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह साल 2022 में गोल्फ कार्ट आकार वाला रोबोट चंद्रमा पर भेजेगी।

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि वोलेटाइल इंवेस्टिगेटिंग पोलर एक्सप्लोरेशन रोवर या VIPER नाम का यह रोबोट लगभग 100 दिनों का चंद्रमा की सतह पर आंकड़ों को इकट्ठा करेगा। इन आंकड़ों का उपयोग चंद्रमा के पहले वैश्विक जल संसाधन मानचित्रों को अपडेट करने में किया जाएगा। नासा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह रोबोट कई मील की यात्रा करेगा और प्रकाश-तापमान से प्रभावित चंद्रमा की मिट्टी के नमूने जुटाएगा।

Tanuja

Advertising